पीलीभीत: जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आए दो Tiger, कार में बैठे लोगों की थम गई सांसें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकले दो बाघ खटीमा मार्ग पर राहगीरों के सामने आ गए, जिससे सड़क पर दहशत फैल गई।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकले दो बाघ सड़क पर आए।
खटीमा मार्ग पर राहगीरों ने वाहन रोककर इंतजार किया।
वन विभाग ने मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है।
संवाद सूत्र, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल से निकले दो बाघ खटीमा मार्ग पर आ गए। कार सवार राहगीरों ने सड़क पर बाघों के अचानक आ जाने से सड़क पर बाघों को देखकर राहगीरों ने अपने को वाहन रोक लिया और बाघों के जंगल में जाने का इंतजार करने लगे। दोनों बाघों के जंगल के भीतर जाने के बाद ही राहगीर आगे बढ़े। इससे उधर से गुजरने वाले बाइक सवारों में दहशत का माहौल रहा।
शनिवार शाम को कुछ राहगीर कार से खटीमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर अचानक दो बाघ दिखाई दिए। बाघों को सड़क के पास देखकर कार सवारों ने वाहन रोक दिया।

दोनों बाघ कुछ देर तक मार्ग के आसपास दिखाई देते रहे। राहगीरों ने दूर से बाघों को देखा और उनके जंगल की ओर चले जाने का इंतजार किया। कुछ देर बाद दोनों बाघ जंगल के भीतर चले गए। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली और वाहन लेकर आगे बढ़े।
मार्ग पर एक साथ दो बाघ दिखाई देने की घटना से राहगीर में उत्साह देखने को मिला। उधर, वन विभाग ने भी मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़ें- सड़क-नाली नहीं तो वोट नहीं: पीलीभीत में कॉलोनीवासियों का चुनाव बहिष्कार, CM को लिखा पत्र
