विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pilibhit News: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्‍टर-ट्राली में घुस गई तेज रफ्तार बाइक, बरेली के तीन युवकों की मौत

By Jagran NewsEdited By: Vivek Bajpai
Published: Sun, 09 Oct 2022 09:01 AM (IST)

Accident in Pilibhit बताया जा रहा है कि सितारगंज क्षेत्र में स्थित ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली उमरिया की तरफ आ ...और पढ़ें

Road Accident in Pilibhit: हादसे के क्षतिग्रस्‍त बाइक व सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्‍टर-ट्राली। जागरण
Road Accident in Pilibhit: हादसे के क्षतिग्रस्‍त बाइक व सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्‍टर-ट्राली। जागरण

पीलीभीत, जागरण संवाददाता। Three died in Road Accident in Pilibhit: अमरिया थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार को देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। बाइक पर सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई। हादसे में मारे गए तीनों युवक बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर के निवासी थे। यह लोग अमरिया थाना क्षेत्र के गांव हर्रायपुर में बारावफात के मौके पर आयोजित रोशनी देखकर रात करीब 11 बजे अपने घर लौट रहे थे।

दो युवकों की मौके पर ही हो गई थी मौत

हादसे में उमैर पुत्र अन्सार अहमद (23) तथा उवैस पुत्र रहीस अहमद (17) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि अयान पुत्र मोहम्मद शाकिर (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया लेकिन, बरेली पहुंचने से पहले ही अयान ने दम तोड़ दिया।

ट्रैक्‍टर की लाइट खराब होने पर ठीक कर रहा था चालक 

बताया जा रहा है कि सितारगंज क्षेत्र में स्थित ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली उमरिया की तरफ आ रही थी। तभी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। ट्रैक्टर ट्राली को सड़क किनारे खड़ी करके ट्रैक्टर चालक लाइट ठीक करने लगा। तभी अचानक पीछे से आ रही बाइक ट्राली में घुस गई। तीनों युवकों की मृत्यु से परिवारों में चीत्कार मच गई। अमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा के मुताबिक ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक स्वजन की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।