लोक विज्ञान की किशोर वैज्ञानिकों को दी गई जानकारी
नगर के जेसीज रिवर्डेल इंटर कालेज में पीटी अन्वेषिका के तत्वाधान में लोक विज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया।
पीलीभीत : नगर के जेसीज रिवर्डेल इंटर कालेज में पीटी अन्वेषिका के तत्वाधान में लोक विज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोर वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों के साथ दैनिक जीवन में विज्ञान के उदाहरणों पर चर्चा हुई। पूछे गए प्रश्नों के आधार पर श्रेष्ठ छात्रों का चयन किया गया। छात्रों को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भौतिक विज्ञान में 2018 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त डोना स्टिक लैंड, जेरार्ड अल्बर्ट मौरू तथा आर्थर एश्किन के शोध क्रांतिकारी लेजर तकनीक के बारे में बताया गया। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डा. एचसी वर्मा द्वारा किशोर वैज्ञानिकों को शोध की ओर प्रेरित किया गया। यांत्रिकी, प्रकाश तथा विद्युत चुंबकीय प्रेरण से संबंधित नवीन प्रयोगों पर चर्चा की। दुनिया के पहले क्लोन बंदर, विश्व की पहली बायो इलेक्ट्रिक मेडिसन, मेटा लैंस, ई अपशिष्ट हेतु माइक्रो फैक्ट्री, वैज्ञानिक इकाइयों, एंपियर किलोग्राम, केल्विन तथा मोल को परिभाषित करने और सकारात्मक रूप देने के लिए किशोर वैज्ञानिकों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार पांडे ने लोक विज्ञान को वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने का प्रयास बताया। समाधान आईपीटीए अन्वेषिका के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा, मुख्य अतिथि डाक्टर गोविन्द राम गुप्ता, डॉक्टर मनीष मिश्रा, प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने सम्बोधित कर लोक विज्ञान का महत्व बताया। श्रेष्ठ छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।