विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

By JagranEdited By:
Published: Sat, 17 Oct 2020 12:23 AM (IST)

दहेज में कार न देने पर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक रूप से ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ...और पढ़ें

महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

पीलीभीत,जेएनए: दहेज में कार न देने पर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक रूप से ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जेठ ने उसे बुरी नीयत से दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत निवासी महिला की शादी एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई है। शादी में विवाहिता के स्वजनों ने अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार काफी दान दहेज दिया, लेकिन ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। विवाहिता पर मायके से कार लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इन्कार करने पर ससुरालियों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से यातनाएं देने लगे। विवाहिता का आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा। सुसरालियों ने भी जेठ का साथ दिया। 14 अक्टूबर की शाम महिला रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान जेठ ने बुरी नीयत से दबोच लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर करने पर ससुरालियों ने जमकर पीटा,जिससे वह घायल हो गई।