Move to Jagran APP

भीषण गर्मी में इंसानों के साथ पशु-पक्षी बेहाल

पीलीभीत : गर्मी के तेवर दिन ब दिन तेज होते जा रहे हैं। बारिश होने की अभी दूर-दूर तक संभावना नहीं दिख

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 11:43 PM (IST)
भीषण गर्मी में इंसानों के साथ पशु-पक्षी बेहाल
भीषण गर्मी में इंसानों के साथ पशु-पक्षी बेहाल

पीलीभीत : गर्मी के तेवर दिन ब दिन तेज होते जा रहे हैं। बारिश होने की अभी दूर-दूर तक संभावना नहीं दिखाई दे रही है। भीषण गर्मी में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी व्याकुल हो उठे हैं। साथ ही खेती के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। रात में भी इतनी ज्यादा उमस रहती है कि पंखे गर्म हवा फेंकने लगते हैं। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है।

loksabha election banner

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 से बढ़कर 39 डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में उमस भी बढ़ रही है। सूर्य के तेवर सुबह से ही तीखे रहे। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर में तो गर्म हवाएं राहगीरों को झुलसाने लगीं। शाम को सूर्य अस्त होने के बाद तपिश से कुछ राहत मिली लेकिन हवा नहीं चलने से लोग उमस की वजह से परेशान रहे। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार जिन किसानों ने खेतों में धान की रोपाई कर दी है, उन्हें अब रोजाना खेतों में पानी भरना पड़ रहा है। अगर ऐसा न करें तो तेज गर्मी में पौध सूख जाने का खतरा है। इसी प्रकार गन्ने की फसल भी जल्दी-जल्दी ¨सचाई मांग रही है।

बीसलपुर : गर्मी से अब पशु पक्षी भी बेहाल होने लगे हैं। अपनी प्यास बुझाने के लिए भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को सुबह से ही तेज गर्मी शुरू हो गई। जिसका सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। गर्मी से लोग बेहाल रहे। प्यास बुझाने के लिए पशु पक्षी भी परेशान दिख रहे थे। सबसे अधिक दिक्कत शहर में रहने वाले बंदरों के झुंड को हुई। सरकारी हैंडपंपों पर पानी की एक एक बूंद से अपनी बुझा रहे थे। जलाशय सूख जाने के कारण ग्रामीण अंचलों में भी मवेशी जल संकट से परेशान हैं। पूरे दिन बिजली गुल रहने से गर्मी से लोग त्राहि त्राहि कर उठे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.