Move to Jagran APP

बहुफसलीय प्रणाली अपनाकर किसान बढ़ाएं लाभ

बीसलपुर : उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दे

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 02:59 AM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 02:59 AM (IST)
बहुफसलीय प्रणाली अपनाकर किसान बढ़ाएं लाभ

बीसलपुर : उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जैविक खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

loksabha election banner

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जैविक खेती प्रबंधन प्रणाली को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उपज पा सकते हैं। यह प्रणाली स्वास्थ्य के लिए सबसे उत्तम है। इसी लिए सरकार इस विधि से फसलोत्पादन करने को किसानों के लिए प्रेरित कर रही है। डा एसएस ढाका ने जैविक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी कि रासायनिक निवेशों के प्रयोग को नकारते हुए जैविक खेती प्रणाली की खाद का प्रयोग कर फसल चक्र तथा बहु फसलीय प्रणाली अपनाने से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने बीज रोपण विधि की जानकारी देते हुए बताया कि जैविक प्रबंधन में बीज रोपण की प्रणाली काफी सरल व लाभकारी है। किसान बीज उपचार के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर उसका उपयोग कर सकते हैं। डा बीना सेठी ने जैविक उर्वरकों एवं जीवाणु कल्चर उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उमेश साहू, एडीओ एग्रीकल्चर भगवान सहाय, टैक्नीकल मैनेजर अनिल वर्मा सहित तमाम कृषक शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.