Move to Jagran APP

झांकियों के साथ निकाली श्रीरामनवमी शोभायात्रा

शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव मनाए जाने के उपरांत झांकियों व बैंडबाजा के साथ शोभा यात्राएं निकाली गई। शोभा यात्रा में कई स्थानों पर भक्तों ने देव स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:17 AM (IST)
झांकियों के साथ निकाली श्रीरामनवमी शोभायात्रा

पीलीभीत : शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव मनाए जाने के उपरांत झांकियों व बैंडबाजा के साथ शोभा यात्राएं निकाली गई। शोभा यात्रा में कई स्थानों पर भक्तों ने देव स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की।

loksabha election banner

शनिवार को शहर के मुहल्ला त खान स्थित परमठ मंदिर में दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव मनाया गया। महंत ओमकार नाथ ने भगवान की आरती उतारी, इस दौरान भक्तों ने भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी गाते हुए स्तुति की। अपराह्न दो बजे झांकियों के साथ रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। परमठ मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार होते हुए गौरीशंकर मंदिर पहुंची। मंदिर के महंत ने प्रभु श्रीराम समेत अन्य स्वरूपों की आरती उतारी और भोग लगाया। सत्य नारायण मंदिर में भी आरती उतारी गई। भक्तों ने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा शनिधाम मंदिर, साहूकारा, जमनी चौराहा, छिपियान मस्जिद तिराहा से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए सुनगढ़ी थाना चौराहा, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर मार्ग से जाटों का चौराहा, बरेली गेट, छेवी पातशाही गुरुद्वारा होते हुए वापस परमठ मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा में केशव कुमार सक्सेना, अमरीश शर्मा, सुनील मिश्र, प्रेम सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, देशदीपक मिश्र, भानु प्रताप सिंह, नरेश शुक्ल समेत अन्य तमाम लोग शामिल रहे। व्रतोत्सव निर्णय पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

बीसलपुर : नगर के बड़ा स्थल मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा दो बजे प्रारंभ हुई। जो बड़ा स्थल चौराहा, गोपी टाकीज रोड, मुख्य बाजार समेत प्रमुख मार्गो प्रमुख मार्गो से होती हुई मुहल्ला दुबे स्थित बाबा श्यामलदास की मढ़ी पर जाकर सम्पन्न हो गयी।नगर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर यात्रा का स्वागत किया। व्यवस्था में पूर्व पालिकाध्यक्ष छेदालाल जायसवाल, अरविद जायसवाल, बाबूराम शर्मा, राजकुमार, बाबा रामरतनदास का विशेष सहयोग रहा। मुहल्ला दुबे स्थित सिंह जी मढ़ी परिसर में भगवान राम का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। व्यवस्था में मनोज गुप्ता, आयुष मिश्र, विनोद मिश्र, आकाश गुप्ता, सुरेश मिश्र, धीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.