सुरई रेंज से फैजुल्लागंज के जंगल तक पहुंचा दूसरा हाथी Pilibhit News
मुस्ताफाबाद के जंगल से छोड़े गए हाथी में एक हाथी रमनगरा क्षेत्र के गांव मटैया लालपुर और दूसरा उत्तराखंड की सुरई रेंज में पहुंच गया था।
पीलीभीत, जेएनएन : बिजोरिया खुर्दकलां से शारदा नदीपार नेपाल सीमावर्ती गांव गुन्हान तक खदेड़ा गया हाथी हजारा थाना क्षेत्र के कई गांवों तक पहुंचा। यहां उसके खेतों में पदमार्क देखे गए। सुराई रेंज से दूसरा हाथी मैनी गुलड़यिा आदि गांवों से होते हुए फैजुल्लागंज जंगल में पहुंच गया है जिसे खदेडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि नदीपार खदेड़े गए हाथी के वापस आने की भी चर्चा जोरों पर है।
मुस्ताफाबाद के जंगल से छोड़े गए हाथी में एक हाथी रमनगरा क्षेत्र के गांव मटैया लालपुर और दूसरा उत्तराखंड की सुरई रेंज में पहुंच गया था। मटैयालालपुर आए हाथी को बिजोरिया खुर्दकलां के जंगल में खदेड़ दिया गया था। शनिवार की सुबह हाथी को वन विभाग की टीम ने बिजोरिया खुर्दकलां के जंगल से को खदेड़कर नदी पार करते हुए गुन्हान क्षेत्र में पहुंचा दिया था। शाम तक टीमें मानीटङ्क्षरग करती रही। उसकी सम्पूर्णानगर क्षेत्र के जंगल तक लोकेशन देखी गई।
शनिवार की रात नेपाल बार्डर के हजारा थाना क्षेत्र के गांव टाटरगंज, कंबोज नगर के अलावा उत्तर खीरी वन प्रभाग संपूर्णानगर वन क्षेत्र के गांव बड़ा मजरा, मजरा पश्चिम, कमलापुरी आदि में उसके पगमार्क मिले। हाथी ने यहां के किसानों की फसल भी रौंद डाली।ग्रामीणों की सूचना पर उत्तर खीरी वन विभाग संपूर्णानगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा ने वन दरोगा विमलेश कुमार, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव आदि के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया साथ ही उच्चाधिकारियों को हाथी आने की सूचना दी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने गांव मैनी गुलड़यिा के किसान जसवीर ङ्क्षसह के खेत में हाथी के पगमार्क देखे गए।
इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। अधिकारी लोकेशन ट्रेस करते हुए फैजुल्लागंज के जंगल में पहुंचे जहां उन्हें हाथी मिला। इसपर टीम ने उसे भी खदेडऩे का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर डीएफओ आदर्श कुमार, बराही रेंजर बजीर हसन आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे नदी पार कराने की कोशिश की लेकिन शाम तक वह जंगल से नहीं हट सका। वन अधिकारी सुरई रेंज से दूसरे हाथी के फैजुल्लागंज में आने की बात कह रहे है लेकिन कुछ लोगों में गुन्हान तरफ छोड़ा गया हाथी वापस आने की चर्चा है। हाथी के आने से फैजुल्लागंज के आस पास रहने वाले लोगों में दहशत है।
बिजोरिया खुर्दकलां से खदेड़ा गया हाथी अपने प्राकृतिक वास लौट रहा है। सुरई रेंज की तरफ गए हाथी की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। संभावना है कि फैजुल्लागंज जंगल में सुरई रेंज का हाथी आ गया है जिससे नदी पार कर उसके प्राकृतिक वास स्थल में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुन्हान की तरफ खदेड़ा गया हाथी वापस नहीं आया है। - आदर्श कुमार, डीएफओ पीलीभीत टाइगर रिजर्व