समाजहित में कार्य कर रही है आरएसएस
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:00 PM (IST)
संस, बीसलपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर व ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रम आयोजित कर संघ के नियमों की जानकारी देते हुए इससे जुड़ने की अपील की गई। बीसलपुर के ग्राम परसिया में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक भद्रपाल गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूरे देश में समाज के हित के लिए कार्य कर रही हैं। हिंदू समाज को एकजुट कर देश की रक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। जिला योग प्रमुख रघुवंश तिवारी ने योग के महत्व की जानकारी दी। ऋषि शंखधार, नगर प्रमुख राजेश कुमार सहित संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा ग्राम बढ़ारा में संघ कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें