शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
पीलीभीत : शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी बरेली जिले के थाना विशारतगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ दोनों परिवार के रजामंदी से तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद युवक ने घर पर आना शुरू कर दिया। युवक ने कुछ दिन के बाद युवती को एक मोबाइल दे दिया। फोन पर बात करना शुरू कर दिया था। 20 सितंबर को युवती घर पर अकेली थी। इसी बीच युवक उसके घर पर पहुंच गया। युवक ने युवती के साथ जबरन उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने जल्द ही शादी करने की बात कही। एक नवंबर को युवती के परिजन युवक के घर पर शादी की तारीख तय करने के लिए गए थे। युवक और उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के परिवार के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर रूम ¨सह बघेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।