विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र में सपा महासचिव की 'चिकन पार्टी' पर सियासत गर्म: गन्ना मंत्री बोले- इस्लाम कुबूल कर लें, सपा का पलटवार

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:09 AM (IST)

सपा महासचिव रामजी लाल सुमन की नवरात्र में चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। ...और पढ़ें

चिकन पार्टी करते सपा नेता रामजीलाल सुमन। वीडियो ग्रैब

चिकन पार्टी करते सपा नेता रामजीलाल सुमन। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. सपा नेताओं ने कहा, अनुसूचित जाति के लोगों के भोजन को नियंत्रित करना चाहती भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के सपा नेता मुहम्मद आरिफ के यहां चिकन पार्टी करने की वीडियो प्रसारित होने पर सियासी घमासान शुरू हो गया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद भाजपा और सपा के पक्ष में कमेंट कर रहे हैं।

एक ओर जहां नवरात्र में चिकन पार्टी करने पर सनातन धर्म विरोधी बता रहे हैं तो दूसरी ओर सपा नेताओं का कहना है कि भाजपा अनुसूचित जाति के लोगों का भोजन नियंत्रित करना चाहती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले दलित महासम्मेलन के लिए अपने समाज के लोगों को आमंत्रित करने और पीडीए सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन आए थे।

वहां पर उन्होंने कहा था कि अयोध्या के राम मंदिर का चंदा चोरी हो रहा है। देवी देवताओं की चोरी हो जा रही है, जिसको वे रोक नहीं पाते हैं। जिले में उन्होंने नवरात्र के दौरान नानवेज भी खाया।

इसका वीडियो प्रसारित होने पर लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार भी उतर गए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झूठा समाजवादी होने का ढोंग करते हैं।

जबकि उनके राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने नवरात्र में चिकन खाकर और हिंदू देवी देवताओं के बारे में टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि सपा की सोच सनातन विरोधी है। उन्होंने कहा कि अगर रामजीलाल सुमन को इस्लाम से इतना ही प्रेम है तो वह इस्लाम कुबूल कर लें।

इसके बाद उनके बयान पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने कहा कि भाजपा नेता पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक सभी जगह पर मांस-मछली खाते हैं, लेकिन वे अनुसूचित जाति के लोगों के खाने-पीने को नियंत्रित करना चाहते हैं। यह संविधान विरोधी है। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर फेसबुक यूजर ने जमकर बयानबाजी की।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: 205 जर्जर स्कूल भवन ध्वस्त, 199 में बनेगी बाउंड्री- अब सुरक्षित माहौल में होगी बच्चों की पढ़ाई