सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर रही उमस
रात में काफी उमस रही। इस कारण लोग बेचैनी महसूस करते रहे। प्रात के समय आसमान पर बादल घिर आए लेकिन सिर्फ चंद मिनट बूंदाबांदी हुई। बाद में धूप खिलते ही उमस बढ़ने लगी। दोपहर में तेज धूप में लोगों का निकलना मुश्किल होने लगा। सायं को सूर्य ढलने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल सकी।
पीलीभीत,जेएनएन : रात में काफी उमस रही। इस कारण लोग बेचैनी महसूस करते रहे। प्रात: के समय आसमान पर बादल घिर आए लेकिन सिर्फ चंद मिनट बूंदाबांदी हुई। बाद में धूप खिलते ही उमस बढ़ने लगी। दोपहर में तेज धूप में लोगों का निकलना मुश्किल होने लगा। सायं को सूर्य ढलने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल सकी।
पिछले तीन दिन से रात के समय वातावरण में उमस बढ़ जाने के कारण लोग परेशान हैं। रात में उमस के चलते बेचैनी महसूस होने लगती है। इस वजह से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती। बुधवार की रात भी काफी उमस रही। प्रात: के समय अच्छी हवा चली तो लोगों को कुछ राहत मिली। साथ ही आसमान पर बादल घिर आए। इससे लगा कि बारिश हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ चंद मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बाद में धूप खिली तो उमस बढ़ने लगी। दोपहर में तेज धूप के दौरान उमस भरी गर्मी के कारण लोग काफी परेशान रहे। राजकीय कृृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 तथा न्यूनतम 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने पंतनगर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा लेकिन शनिवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है।