कु¨कग-तंबू निर्माण में दिखाई कला
पीलीभीत : हाफिज रहमत खान डिग्री कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का समापन हो गया। रोवर्स
पीलीभीत : हाफिज रहमत खान डिग्री कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का समापन हो गया। रोवर्स-रेंजर्स ने मनमोहक तंबुओं का निर्माण का प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनस बेस्ट रोवर और रजिश निशा को बेस्ट रेंजर चुना गया।
रोवर्स-रेंजर्स शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्षण किया और प्रश्न भी पूछे गए। तंबुओं को मनमोहक ढंग से सजाया गया। स्टार टोली की फातिमा उमर, उनैजा, नेहा खान, फातिमा शिराजी, फैजी, सायमा बी. ने सर्वधर्म प्रार्थना की। इसके बाद कु¨कग प्रतियोगिता और तंबू निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कु¨कग में यमुना टोली प्रथम, स्टार टोली द्वितीय और तंबू निर्माण में यमुना टोली प्रथम, गुलाब टोली द्वितीय स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ.राशिद मलिक ने कहा कि हर रोवर्स-रेंजर्स का सिद्धांत है सेवा करना। हमें हर परिस्थिति में समाज में सेवा करते रहना चाहिए। प्रत्येक रोवर्स-रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। प्रशिक्षक सचिन सक्सेना ने सिर की पट्टी, हथेली, कोहनी, घुटने, कंधे की पट्टी, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी दी। समारोह में यमुना टोली की राधिका, नेहा, सीमा ने इक राधा इक मीरा गीत पर मनमोहक डांस कर समा बांध दिया। इस मौके पर रोवर लीडर प्रवीण कुमार, रेंजर लीडर फरहा खान, रेहाना मलिक, उज्मा अनवार, शमीम अहमद, छात्रा मंतशा, चांदनी, वैशाली शर्मा, अर्शी, कुलशुम आदि मौजूद रहीं।