मंदिर निर्माण में हाथ बढ़ाएं, आओ प्रभु का घर सजाएं
शहर समेत पूरे जिले में टोलियां राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि संग्रह करने का काम कर रही हैं। लोग उत्साह के साथ दान कर रहे हैं।
पीलीभीत,जेएनएन : शहर समेत पूरे जिले में टोलियां राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि संग्रह करने का काम कर रही हैं। लोग उत्साह के साथ दान कर रहे हैं।
सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, परमजीत कौर, सुनीता देवी ने शहर के कई मुहल्लों में घर-घर भ्रमण करते हुए समर्पण निधि का संग्रह किया। टोली को देखते ही लोग जय श्रीराम का उद्घोष करने के साथ ही सामर्थ्य के अनुसार निधि प्रदान कर देते हैं।
मझोला : चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की धर्मपत्नी रमा के साथ सुधा गर्ग, अंजू गर्ग, ऊषा गुप्ता, सीता गुप्ता, कुमुद , अनीता गर्ग, बीना चौहान ने राम मंदिर के लिए समर्पण निधि एकत्र की।
न्यूरिया: कार्यकर्ता घर-घर जाकर निधि इकट्ठा करने के लिए जुट गए हैं। अभियान में टीम के साथ विश्व हिदू परिषद के जिला संगठन मंत्री भरत सिंह चौहान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री मनोज यादव एवं गोकुल प्रसाद शामिल रहे।
पूरनपुर : नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से 10 बस्तियों में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान चलाया गया। महिलाओं ने समर्पण निधि का संग्रह किया। मुहल्ला गणेशगंज में महिला रामभक्त टोली ने संपर्क किया। विवेकानंद, अशोक, चित्रगुप्त, केशव, सावरकर, बाल्मीकि, माधव, गोविद, मंगल पांडेय व शिवाजी में नगर को 10 बस्तियों बांटा गया है। सावरकर बस्ती के अंतर्गत आने वाले मुहल्ला चैक की कमान हिदू जागरण मंच के रामपाल सिंह, माधव बस्ती के अंतर्गत गणेशगंज की कमान सह जिला धर्म जागरण संयोजक अंशु गुप्ता, अशोक कालोनी पंकज कालोनी की कमान रितुराज पासवान और कायस्थान की कमान आशीष जौहरी को दी गई। जिला संघ संचालक शिवकुमार, तहसील प्रचारक अविनाश, विभाग योग प्रमुख श्रीपाल, नगर कार्यवाह डा. जितेंद्र मौजूद रहे। शासकीय अधिवक्ता रेखा शर्मा के नेतृत्व में चले अभियान में राष्ट्र सेवा समीति की शिवांगी सक्सेना, प्रियंका, कशिश, राकेश खुराना मौजूद रहे। उधर विधायक बाबूराम पासवान ने भी कई जगह पहुंचकर समर्पण निधि अभियान चलाया। इस दौरान मनोज गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र करने में तीसरे दिन भी ताकत झोंकी। सोमवार को कमलेश कुमार गंगवार, बरखेड़ा कलां से डेढ़ लाख ,सुरेश चन्द्र गुप्ता बिलसंडा से 21000 समेत लगभग 6 लाख की धनराशि एकत्र की। अभियान में भद्र पाल सहविभाग कार्यवाह, डा.रवि शरण सिंह चौहान सहविभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख , मनीष जिला प्रचारक ,राजेश चंद्र सह जिला कार्यवाह, मुकेश जिला बौद्धिक प्रमुख ने विशेष सहयोग किया। महिला इकाई की अर्चना सिंह चौहान, डॉ. आस्था अग्रवाल, कविता गंगवार सहित कई महिलाएं भी इस मिशन को सफल बनाने में जुटी हुई है। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति भी राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दान में देगी।