चेकिग के दौरान इधर उधर भागने लगे वाहन चालक
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के निर्देश पर पुलिस ने नगर के बारह पत्थर चौराहा पर वाहन चेकिग अभियान चलाया। कई वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान तमाम वाहन चालक इधर उधर भागने लगे।
पीलीभीत,जेएनएन : पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के निर्देश पर पुलिस ने नगर के बारह पत्थर चौराहा पर वाहन चेकिग अभियान चलाया। कई वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान तमाम वाहन चालक इधर उधर भागने लगे।
नगर के बारह पत्थर चौराहा व ईदगाह चौराहों समेत कई जगह वाहन चेकिग की गई। पुलिस ने कारों के डिग्गी आदि खुलवाकर उसमे रखे सामान का भी जायजा लिया। वाहन चेकिग अभियान के दौरान वाहन चालकों को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने नगर के इन प्रमुख चौराहों को छोड़कर अपने बचने के लिए गलियों से निकलना शुरू कर दिया। फिर भी एक दर्जन से अधिक वाहनों की चेकिग के दौरान चालान काटे गए। अभियान लगभग डेढ़ घंटे तक चलाया गया। मास्क का प्रयोग न करने वाले कई लोगों को रोककर उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में यदि बगैर मास्क घूमते पाए गए तो उनका चालान काटा जाएगा।