विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच कुंतल गोमांस के साथ दस तस्कर पकड़े

By JagranEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 10:56 PM (IST)

बुलंदशहर में गोमांस व पशुओं के कंकाल मिलने से उपजे विवाद के बाद पूरे जिले में छापामार अभियान चलाया गया,जिसमें पांच कुंतल गोमास के साथ ही दस तस्कर पकड़े गए।

पांच कुंतल गोमांस के साथ दस तस्कर पकड़े
पांच कुंतल गोमांस के साथ दस तस्कर पकड़े

पूरनपुर (पीलीभीत) : बुलंदशहर में गोमांस व पशुओं के कंकाल मिलने से उपजे विवाद के बाद पूरे प्रदेश में गो तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पूरनपुर में अभियान चलाया गया। पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक बंद पड़े घर में गोवंशीय पशुओं की हत्या करते हुए पुलिस ने 10 लोगों को दबोच लिया। पांच कुंतल गोमांस भी बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

गुरुवार को कोतवाल केशव कुमार तिवारी को सूचना मिली कि देहात क्षेत्र के मुहल्ला अहमदनगर निवासी हसीब पुत्र हनीफ घर में गोवंशीय पशुओं वध कर मांस बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ बताए गए घर में दबिश दी। घेराबंदी के दौरान तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। काफी ज्यादा पुलिस फोर्स होने के चलते उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। घर में पड़े मांस को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपितों को कोतवाली लाई। पूछताछ में तस्करों ने नाम शब्बीर अहमद, हनीफ, बशीर अहमद, रहीस अहमद, मोहम्मद मियां, रफीक, अकरम निवासी शेरपुर कला, हबीब, बब्बू निवासी मोहल्ला अहमदनगर और मोहम्मद इस्लाम निवासी मुहल्ला साहूकारा बताया। कोतवाल ने बताया कि तस्करों के कब्जे से 5 कुंतल गोमांस,6 छुरी ,दो कुल्हाड़ी, दो गड़ासा, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रस्सी को बरामद किया गया है। फरार और वांछित तस्करों की भी धर पकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। दो घटनाओं में बताई संलिप्तता

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की सुबह मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में गोवंशीय पशुओं की हत्या की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। आरोपित तस्कर मौके से भाग गए थे। 6 नवंबर की सुबह मुहल्ला अहमदनगर में नफीस अहमद के बंद पड़े घर में पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापा मारा, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। दोनों घटनाओं में फरार आरोपित हसीब बब्बू और मोहम्मद इस्लाम थे। सभी ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।