दोहरे हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव के भाजपा नेता और उसके दोस्त की हत्या में नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूरनपुर (पीलीभीत) : धरमंगदपुर के भाजपा नेता और उसके दोस्त की हत्या में नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश और एससीएसटी उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर हत्या करने के जुर्म का इकबाल किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर निवासी और कलीनगर मंडल के भाजपा नगर उपाध्यक्ष शिवराम ¨सह यादव, उसके दोस्त अतुल श्रीवास्तव की दिन दहाड़े मंडी समिति के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हंगामे के बाद प्रधान वसीबुल्ला, उसके भाई मसीउल्ला, चुन्नन खां और गुड्डू खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की रात अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ¨सह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। उन्होंने आरोपितों के यहां दबिश डलवाई थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके थे। पुलिस ने शुक्रवार को गहलोहिया धर्मस्थल के पास से चुन्नन खां और गुड्डू को गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्वाट टीम प्रभारी एवं सुनगढ़ी के कार्यवाहक थानाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपित प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश मानते थे। वसीबुल्ला के खिलाफ मृतक शिवराम ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गया था। प्रधान के विकास कार्यों में गड़बड़ी की गांव के नरेन्द्र ने शिकायत की थी। इसी बात को लेकर प्रधान वसीबुल्ला से झगड़ा हुआ था। नरेन्द्र ने प्रधान पक्ष के विरूद्ध एससीएसटी उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। प्रधान को शक था कि यह मुकदमा शिवराम ने ही दर्ज कराया है। इसी को लेकर रंजिश मानते हुए उसकी हत्या कर दी। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।