दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित के करीब पहुंची पुलिस
भाजपा नेता शिवराम यादव और उसके दोस्त अतुल श्रीवास्तव की हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में शीघ्र आ जाएगा।
पीलीभीत : भाजपा नेता शिवराम यादव और उसके दोस्त अतुल श्रीवास्तव की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान वसीउल्ला का पुलिस को अहम सुराग मिल गया है। 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। पुलिस को हत्याकांड में प्रयुक्त कार के बारे में भी अहम क्लू हाथ लग गया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर निवासी शिवराम ¨सह यादव गत आठ जनवरी को अपने दोस्त अतुल श्रीवास्तव के साथ बाइक से पूरनपुर से घर लौट रहे थे तभी मंडी समिति के नजदीक उनकी बाइक को पहले कार से टक्कर मारी गई थी। बाद में कार में सवार लोगों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। पूरनपुर कोतवाल राजेश ¨सह ने इसे हादसा बताया तो लोग भड़क गए। पुलिस के रवैये के विरोध में उग्र भीड़ ने हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह स्थिति को काबू किया गया। एसपी ने कोतवाल को तत्काल लाइनहाजिर कर दिया था। इस मामले में धरमंगदपुर के ग्राम प्रधान वसीउल्ला, मसीउल्ला, चुन्नन खां और गुड्डू खां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्राम प्रधान को छोड़ बाकी तीनों आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान वसीउल्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपित के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिल गई है, जिसके चलते उसे किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके अलावा दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में प्रयुक्त कार के बारे में भी पुलिस को सुराग लग गया है। मुताबिक मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान वसीउल्ला ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण लेने का भी प्रयास किया था। पुलिस को मुख्य आरोपित के दो अन्य साथियों के बारे में भी सुराग लगा है।
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान वसीउल्ला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी