पीलीभीत में SIR में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पूरनपुर व अमरिया SDM हटाए गए, 4 तहसीलों में नए अफसर तैनात
पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप में पूरनपुर और अमरिया के एसडीएम हटाए गए हैं। इसके बाद चार ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
नागेंद्र पांडेय को एसडीएम पूरनपुर व प्रमेश कुमार को बीसलपुर की कमान
मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को जिला मुख्यालय किया गया संबद्ध
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। एसआइआर के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के मामले में एसडीएम पूरनपुर मयंक गोस्वामी और एसडीएम हेमंत चौधरी को हटाया गया। चार्ज हटाने के साथ ही उनको जिला मुख्यालय संबद्ध किया गया।
नागेंद्र पांडेय को बीसलपुर से हटाकर पूरनपुर की कमान सौंपी गई, जबकि प्रमेश कुमार को कलीनगर से हटाकर बीसलपुर की कमान सौंपी गई। वहीं, पवन कुमार को कलीनगर व राजकुमार बैठा को अमरिया एसडीएम बनाया गया।
कांग्रेसजन ने मतदाता सूची के एपिक नंबर में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही मतदाता सूची में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।
इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई अमरिया और पूरनपुर में हुई है। एसडीएम अमरिया हेमंत चौधरी और एसडीएम पूरनपुर मंयक गोस्वामी को हटाकर जिला मुख्यालय संंबद्ध कर दिया गया।
इसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी अमरिया तहसील क्षेत्र में बताई जा रही है। यही वजह है कि मयंक गोस्वामी पहले एसडीएम अमरिया रह चुके हैं, जबकि हेमंत चौधरी के पास अमरिया एसडीएम का का चार्ज था।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत जेल में बंद उत्तराखंड के बंदी की इलाज के दौरान मौत, सुबह मिलने पहुंचा था भाई; रात में आई खबर
