विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत जेल में बंद उत्तराखंड के बंदी की इलाज के दौरान मौत, सुबह मिलने पहुंचा था भाई; रात में आई खबर

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:29 PM (IST)

पीलीभीत जिला कारागार में बंद उत्तराखंड के विचाराधीन बंदी आबरू की मंगलवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती, डाक्टरों ने मृत किया घोषित

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी आबरू की मंगलवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले का निवासी था और अमरिया थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में नौ अक्टूबर से जेल में बंद था। बंदी की मौत की सूचना जेल प्रशासन ने पत्र भेजकर स्वजन को दी।

भाई अरमान को मंगलवार को ही उसकी मौत की सूचना मिली। वह दिन में भाई से मिलने जेल पहुंचा था, लेकिन अवकाश होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी थी।

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बगौरी निवासी आबरू को अमरिया थाने में दर्ज अवैध हथियार रखने के मामले में नौ अक्टूबर 2026 को जिला कारागार पीलीभीत में निरुद्ध किया गया था।

स्वजन ने बताया कि उस चोरी सहित अन्य भी मामले दर्ज है। वह तारीखों पर नहीं जेल प्रशासन की ओर से स्वजन को भेजे गए पत्र के अनुसार, 20 अक्टूबर को उसकी तबीयत खराब हो गई।

जेल में तैनात चिकित्सक की सलाह पर उसे बेहतर जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। मंगलवार रात 9:02 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

साथ ही विधिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। उधर, भाई अरमान ने बताया कि मंगलवार को आवरू से मुलाकात करने जिला कारागार पहुंचा था।

हालांकि, अवकाश होने के कारण उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह वापस लौट गया। रात में उसे सूचना मिली कि उसके भाई की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में मिलावट का महाविस्फोट: 325 में से 220 फूड सैंपल फेल, 16 को जेल; दिवाली से पहले रहें सावधान!