पीलीभीत में प्रशासनिक हड़कंप: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर अब FIR की तैयारी
पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में तीन अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अमरिया और ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के मामले में तीनों अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बुधवार रात अमरिया के एसडीएम (ईआरओ) हेमंत चौधरी, तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी (वर्तमान में पूरनपुर में तैनात) और कंप्यूटर आपरेटर अनिल कुमार को हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।
इस घटनाक्रम के बाद नागेंद्र पांडेय को बीसलपुर से हटाकर पूरनपुर की कमान सौंपी गई, जबकि प्रमेश कुमार को कलीनगर से हटाकर बीसलपुर की कमान सौंपी गई। वहीं, पवन कुमार को कलीनगर व राजकुमार बैठा को अमरिया एसडीएम बनाया गया।
कांग्रेसजन ने मतदाता सूची के एपिक नंबर में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। इसके साथ मतदाता सूची में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।
इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई अमरिया और पूरनपुर में हुई है। एसडीएम अमरिया हेमंत चौधरी और एसडीएम पूरनपुर मंयक गोस्वामी को हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया।
इसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी अमरिया तहसील क्षेत्र में बताई जा रही है। यही वजह है कि मयंक गोस्वामी पहले एसडीएम अमरिया रह चुके हैं, जबकि हेमंत चौधरी के पास अमरिया एसडीएम का का चार्ज था।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत मेले के झूले पर युवक का रोंगटे खड़े करने वाला स्टंट! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, पुलिस हरकत में
