विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत : कक्षा चार की बच्ची को उठा ले गया बुजुर्ग, गिरफ्तार; बालिका के साथ आपत्तिजनक हालत में होने का वीडियो वायरल

Published: Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM (IST)

पीलीभीत में एक 9 वर्षीय बच्ची को 60 वर्षीय बुजुर्ग उमर लालच देकर अगवा कर ले गया था, जिसे दो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कक्षा चार की बच्ची को बुजुर्ग उमर ने अगवा किया।

  2. बच्ची के साथ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने पर हंगामा।

  3. पुलिस ने आरोपी उमर को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कक्षा चार में पढ़ने वाली एक बालिका को एक बुजुर्ग मुस्लिम लालच देकर दो दिन पहले अगवा कर ले गया था। आरोपित के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति की सूचना पर बालिका के स्वजन मंगलवार दिन में उसे घर वापस ले आए। देर शाम क्षेत्र में एक वीडियो प्रसारित हो गया, जिसमें आरोपित बुजुर्ग बच्ची के साथ नग्न अवस्था में लेटा है।

इसके बाद रात को बालिका के स्वजन व गांव के अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार रात दस बजे आरोपित उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरूद्ध पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है। सुनगढ़ी के एक गांव की महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं।

 चप्पल लेने बाजार गई थी बेटी

रविवार को नौ साल की पुत्री चप्पल लेने बाजार गई थी। इस दौरान 60 वर्षीय उमर बच्ची को लालच देकर अगवा कर ले गया। परिवार वाले दो दिन तक बच्ची को तलाश करते रहे, लेकिन मिली नहीं। मंगलवार अपराह्न मोबाइल पर काल आई। उसने बच्ची के बारे में जानकारी दी। उसका कहना था कि बच्ची से ही मोबाइल नंबर लेकर फोन किया है।

इसके बाद स्वजन बच्ची को घर ले आए। बच्ची ने बताया कि उसे आरोपित ने कुछ खाने को दिया था, फिर वह बेसुध हो गई थी। इधर, बच्ची के घर पहुंचने के कुछ देर बाद एक वीडियो आरोपित के गांव के लोगों ने देखा, जिसमें बच्ची और आरोपित आपत्तिजनक हालत में दिखे। इसके बाद स्वजन आरोपित उमर की तलाश करते रहे, लेकिन नहीं मिल सका।