5.67 लाख नशीले कैप्सूल मिलते ही खुला राज: एक ही परिवार चला रहा था 5 मेडिकल स्टोर, इलाके में हड़कंप!
पीलीभीत के माधोटांडा में 5.67 लाख नशीले कैप्सूल बरामद होने के बाद बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जांच ...और पढ़ें

माधोटांडा स्थित तारिक मेडीकल स्टोर। जागरण
HighLights
नशीले कैप्सूल बरामद होने के बाद परिवार के मेडिकल स्टोरों पर उठे सवाल, चाचा पहले भी जा चुका है जेल
पीयूष दुबे, पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस और माधोटांडा में नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का पर्दाफाश होने के बाद अब मेडिकल स्टोरों के संचालन और औषधि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। माधोटांडा कस्बे में संचालित 11 मेडिकल स्टोर में से पांच सिर्फ तारिक के परिवार के हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद तारिक के परिवार के लोगों ने सभी मेडिकल बंद कर दिए।
पूरनपुर पुलिस ने माधोटांडा निवासी दानिश के पास से मंगलवार को नशीली दवाइयां बरामद की थीं। पूछताछ में उसने भाई तारिक के इस अवैध कारोबार में शामिल होने की बात बताई थी।
पुलिस ने पूरनपुर में तारिक के एक अवैध गोदाम पर छापा मारा तो वहां से 5.67 लाख नशीले कैप्सूलों की खेप बरामद हुई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दानिश को जेल भेज दिया है।
तारिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब यहां पर एक और नया मोड़ आ गया। माधोटांडा में 11 मेडिकल संचालित हैं, जिसमें अकेले ड्रग्स तस्कर तारिक के ही परिवार के पांच मेडिकल स्टोर हैं।
भारत मेडिकल स्टोर का संचालक साजिद के मेडिकल पर कई बार छापेमारी हुई। इसके लिए उसे जेल भी जाना पड़ा। फिर भी उसके हौसले कम नहीं हुए और नशे का कारोबार जारी रखा। इस प्रकरण ने औषधि विभाग की निगरानी व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
सवाल उठ रहा है कि जिस परिवार के एक सदस्य के खिलाफ पहले भी नशीली दवाओं के कारोबार में कार्रवाई हो चुकी है, उसके अन्य सदस्यों के मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच क्यों नहीं की गई?
आखिर मेडिकल स्टोरों को लाइसेंस जारी करने और उनके संचालन की निगरानी में किन मानकों का पालन किया गया। औषधि विभाग की ओर से इन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकार्ड, स्टाक और बिक्री के बिलों की जांच की जानी जरूरी है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना बढ़ गई है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि नशीली दवाओं के कारोबार में जो भी लिप्त होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नशीली दवाओं के कारोबार करने के आरोपित तारिक से जुड़े मेडिकल स्टोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।