विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में अधूरी पुलिया बनी जान का खतरा, बच्चे खंभों के सहारे जा रहे स्कूल

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 30 Oct 2026 09:06 AM (IST)

पीलीभीत के बीसलपुर में अधूरी पुलिया निर्माण के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर बिजली के ...और पढ़ें

जान जोखिम में डाल नहर पार कर स्कूल जाते बच्चे। स्रोत: वीडियो ग्रैब

जान जोखिम में डाल नहर पार कर स्कूल जाते बच्चे। स्रोत: वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. पीलीभीत में अधूरी पुलिया से बच्चों की जान को खतरा।

  2. स्कूल जाने को बच्चे बिजली के खंभों का कर रहे उपयोग।

  3. बीसलपुर में 7 फीट गहरी खाई पर अस्थाई पुलिया।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत के बीसलपुर में निर्माणाधीन पुलिया ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। उसका कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं दिया गया। ऐसे में ग्रामीण सात फीट चौड़ी खाई पार करने के लिए बिजली के सीमेंटेड खंभों का सहारा ले रहे। इन खंभों का सेतु बनाया गया।

उसी पर डगमगाते बच्चे भी स्कूल का रास्ता तय करते हैं। लोक निर्माण विभाग, बीसलपुर में मवैया से रामपुर अमृत गांव तक दो किमी का रास्ता 85 लाख रुपये में बनवा रहा है। इसका ठेका रामनरेश को दिया गया।

उन्होंने मई में कार्य शुरू कराया, जो नौ महीने में पूरा होना है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने नई पुलिया बनाना शुरू किया, मगर काम अधूरा है। गांव के बच्चों को तीन किमी दूर एलकेटी इंटरनेशनल स्कूल जाने के लिए इसी निर्माणाधीन पुलिया से गुजरना होता है।

यह भी पढ़ें- PTR के 'पोस्टर बॉय' की तलाश: 1 साल से लापता बेबाक बाघ 'रॉकेट' की एक झलक की पर्यटकों को रहेगी आस

मवैया निवासी विनोद वर्मा ने खंभे पर चलकर पुलिया से पार हो रहे छात्रों का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर साझा किया था। इसमें बच्चे खंभे पर संतुलन बनाकर नाला पार करते दिख रहे। गुरुवार दोपहर को जागरण टीम पहुंची, तब भी वही स्थिति थी।

यह भी पढ़ें- UP के पूरनपुर में आधी रात घुसा जंगली हाथी: झोपड़ी और मौसम केंद्र तोड़ा, खौफ में दुबके लोग; ड्रोन से हुई निगरानी