विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में बारिश का तांडव: बीसलपुर-बिलसंडा में ढहे कई मकान, पेड़ गिरने से यातायात ठप

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:08 PM (IST)

पीलीभीत में लगातार बारिश से बिलसंडा, बीसलपुर और माला क्षेत्रों में कई मकान ढह गए, जिसमें फंसे लोगों को सुरक्षित ...और पढ़ें

बारिश के चलते मकान गिरने के बाद बाहर खड़े लोग

बारिश के चलते मकान गिरने के बाद बाहर खड़े लोग

HighLights

  1. बिलसंडा, बीसलपुर, माला क्षेत्र में गिरे मकान

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर टूटी है। लगातार वर्षा के चलते जर्जर और कच्चे मकान ढहने लगे हैं, जिससे कई इलाकों में बड़ा हादसा होते-होते बचा। सोमवार को बिलसंडा, बीसलपुर, सेहरामऊ उत्तरी और माला क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर मकान गिरने और पेड़ उखड़ने से हड़कंप मच गया।

सेहरामऊ उत्तरी के बहादुरपुर गांव में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक खपरैलनुमा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर में सो रहे पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां मलबे के नीचे दब गए।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 1.42.47 PM

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, बिलसंडा क्षेत्र के नगरिया तुलागिर गांव में तेज बारिश के कारण रामनिवास का कच्चा मकान ढह गया।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 1.42.48 PM

इस घटना में घर के बच्चे और अन्य सदस्य मलबे में फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया। बीसलपुर के ग्राम दुवहा में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां प्रेम कुमार के घर की खपरैल गिर गई। गनीमत रही कि परिजनों को वक्त रहते निकाल लिया गया।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 1.42.48 PM (1)

बारिश के कारण कई मुख्य मार्गों पर विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है, जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए गांवों में पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में भालू की दहशत: खेतों के पास दिखा वाइल्ड एनिमल, कुत्ते से भिड़ंत का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में चौखट तक पहुंचे तेंदुए: गन्ने के खेतों में पानी भरा तो गांवों में बढ़ा खतरा, 12 फीट ऊंची फेंसिंग भी फेल