विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में गैस सिलिंडर फटने से चार लोग झुलसे, दो गंभीर हालत में रेफर

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:32 AM (IST)

पीलीभीत के बीसलपुर में गैस सिलिंडर लगाते समय रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए।

गैस सिलिंडर फटने से चार लोग झुलस गए।

गैस सिलिंडर फटने से चार लोग झुलस गए।

HighLights

  1. गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग।

  2. एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे।

  3. दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। गैस सिलिंडर का रेगुलेटर लगाते समय रिसाव होने के साथ चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।

हादसे में गृहस्वामी विपिन कुमार, उनकी पत्नी शीतल, बहू सुधा देवी और विनीत झुलस गए। गंभीर रूप से घायल विपिन और सुधा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना गुरुवार सुबह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोवल पतिपुरा गांव में हुई।

जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार के घर में सुबह खाना बन रहा था। इसी दौरान इंडियन कंपनी का गैस सिलिंडर खत्म हो गया। विपिन दूसरा सिलिंडर लगाने लगे। रेगुलेटर लगाते समय सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा। पास में चूल्हा जल रहा था। गैस चूल्हे की चिंगारी के संपर्क में आई तो सिलिंडर में आग लग गई।

आग तेजी से फैल गई और विपिन उसकी चपेट में आकर झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी शीतल, बहू सुधा देवी और विनीत उन्हें बचाने दौड़े। इस दौरान वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 10.15.29 AM (1)

शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद विपिन कुमार और सुधा देवी की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-बस टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत