दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में घुसी तेज रफ्तार कार; पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत
गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार बस से टकरा गई, जिसमें एक दंपती और उनकी बेटी की ...और पढ़ें
-1793249548039_m.webp)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जागरण
HighLights
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कार-बस की भीषण टक्कर।
दंपती और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत।
तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की वजह।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह गांव धुनेला के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही बस में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बस के पिछले हिस्से में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में कार सवार दंपती और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, कार एक्सप्रेसवे पर तेज गति से जा रही थी। धुनेला के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार आगे चल रही बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

कार में फंसे लोगों को निकाला
सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य किया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर आवागमन सामान्य कराया।
वहीं, प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और कार ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बालाजी से दर्शन कर दिल्ली लौट रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के रजोकरी निवासी बूम प्रसाद टैक्सी ड्राइवर था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बालाजी से दर्शन कर अपने घर दिल्ली के रजोकरी गार्डन लौट रहा था। गांव लोहटकी के समीप उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक टूरिस्ट बस से पीछे से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
यह भी पढ़ें- मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसों और कैंटर की भिड़ंत; कई यात्री घायल
