पीलीभीत में दुस्साहस: बंधक बनाकर कराया मतांतरण, फिर चंगुल से भागकर घर पहुंची युवती को दरवाजे से उठा ले गए दबंग
ग्रेटर नोएडा में नौकरी करने वाली पीलीभीत की एक युवती को लव जिहाद का शिकार बनाकर मतांतरण कराया गया और ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
नोएडा में रहने के दौरान बनाया शिकार, बंधक बनाकर रखा
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। ग्रेटर नोएडा में नौकरी करने वाली अनुसूचित जाति की युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया गया। मिसरयार खां ने ब्रेनवाश कर उसे अपने साथ रखा, मतांतरण करा दिया। युवती उसके चंगुल से छूटकर घर आई तो मिसरयार खां व उसका भाई दरवाजे से उठा ले गया।
शुक्रवार को युवती के पिता ने मिसरयार खां, शहरयार खां व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। सभी पर अपहरण, मारपीट, उप्र धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एक गांव में रहने वाली युवती ग्रेटर नोएडा में नौकरी, जबकि मिसरयार खां जरी का काम करता था। एक ही क्षेत्र के होने के कारण दोनों में परिचय था। कुछ महीने पहले मिसरयार खां ने युवती ब्रेनवाश कर मतांतरण करा कमरे में बंधक बना लिया।
20 सितंबर को उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने आपबीती सुनाई। उसने स्वजन को बताया कि मिसरयार व उसका भाई हिंदू युवतियों से छल कर चंगुल में फंसाता, फिर मतांतरण करा देता है।
उसे भी मुस्लिम बनाने के बाद बुर्का पहनाया गया, किसी से मिलने व बातचीत पर पाबंदी लगा दी गई। शारीरिक शोषण किया जाता था। उसने आशंका जताई थी कि मिसरयार व उसका गिरोह दोबारा आ सकता है।
30 सितंबर को युवती के पिता फेरी लगाने जबकि पत्नी बाजार गई थीं। उसी दौरान मिसरयार खां व उसके साथी आ गए। उन्होंने दरवाजे से युवती को खींच अपहरण कर लिया। गांव के कुछ लोगों ने युवती को ले जाते आरोपित देखे थे।
उस घटनाक्रम के बाद से मिसरयार भी गांव स्थित घर से फरार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व: तेज रोशनी और हॉर्न का शोर कर रहा वन्यजीवों को बीमार, बहरेपन की चपेट में बाघ
