'शादी करो या जेल जाओ': बीएड छात्र को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन कराया मतांतरण, युवती समेत 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में बीएड छात्र हितेश कुमार सक्सेना को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ...और पढ़ें

पीलीभीत शहर की कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। सौ से पुलिस
HighLights
शहर के मुहल्ले में पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात, आरोपितों को भेजा गया जेल
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बीएड की पढ़ाई के दौरान हुई मुलाकात के बाद शहर निवासी हितेश कुमार सक्सेना का अमरिया क्षेत्र के गांव बरा मझलिया निवासी रौनक फातिमा और उसके मामा रिजवान और चचेरे नाना सज्जाद ने मतांतरण करा दिया। शादी का दबाव बनाकर चार अप्रैल 2025 को सज्जाद हुसैन ने शहर के मुहल्ला वासिल स्थित अपने घर बुलाकर जबरन मतांतरण हुआ।
उसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस पर पुलिस ने हितेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के खकरा मुहल्ले की बर्फ वाली गली निवासी हितेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बीएड की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात रौनक फातिमा से हुई थी। रौनक के नाना एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे, जहां हितेश भी पढ़ने जाता था।
इसी दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा और बातचीत शुरू हो गई। बाद में मुहल्ला वासिल निवासी रिजवान हुसैन ने अपने घर बच्चों को पढ़ाने के लिए हितेश को ट्यूशन शिक्षक के तौर पर रख लिया।
इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होने लगी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। आरोप लगाया कि रौनक और उसके रिश्तेदारों ने उसे प्रेमजाल में फंसाया।
बाद में शादी करने और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि चार अप्रैल 2025 को उसे सज्जाद हुसैन के घर बुलाया गया, जहां जबरन मतांतरण करा दिया गया।
इसके बाद उसे प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। 28 अक्टूबर की रात पुलिस ने रौनक फातिमा 19 वर्ष, उसके मामा रिजवान हुसैन 48 वर्ष और चचेरे नाना सज्जाद हुसैन 62 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की। पूछताछ के बाद उनके द्वारा मतांतरण कराने की बात स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हितेश कुमार सक्सेना शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर तीनों आरोपितों रौनक फातिमा, रिजवान हुसैन और सज्जाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
- अमरनाथ वर्मा, सीओ सिटी
यह भी पढ़ें- पीलीभीत में टाइगर का खौफ: सैजना गांव में हमला कर 4 बकरियों को मारा, इलाके में भारी दहशत