पीलीभीत में भतीजे से मारपीट का विरोध करने पर चाचा की हत्या, सिर में ईंट लगने से गई जान
पीलीभीत के बसंतापुर गांव में भतीजे को बचाने गए किसान रामपाल की हत्या कर दी गई। आरोपी अनिल ने उन्हें ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
भतीजे को बचाने गए किसान रामपाल की हत्या, आरोपी फरार।
शराब के नशे में अनिल ने धक्का दिया, सिर में लगी ईंट।
पीलीभीत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, पीलीभीत। भतीजे को बचाने पहुंचे किसान की हत्या कर दी गई। आरोपित अनिल ने उन्हें भी पीटा, इसके बाद धक्का दे दिया। गिरते समय सिर में ईंट लगने से उनकी मौत हो गई। गुरुवार को उनके स्वजन की तहरीर पर आरोपित अनिल के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उसकी तलाश में तीन टीमें लगई गई हैं।
गांव बसंतापुर में रहने वाले सूरज बुधवार रात को गली से गुजर रहे थे। उसी दौरान शराब के नशे में धूम रहे अनिल ने उन्हें रोककर अपशब्द कहे। इसका विरोध करने पर अनिल उन्हें पीटने लगा। शोर शराबा होने पर सूरज के चाचा रामपाल उन्हें बचाने पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि बीच-बचाव से गुस्साए अनिल ने रामपाल को भी लात-घूसे मारे। इसके बाद उन्हें धक्का दे दिया। गिरते समय उनका सिर ईंट पर लगा, जिससे घाव हो गया। होंठ भी फट गया। उन्हें घायल देखकर अन्य ग्रामीणों ने घर पहुंचाया। इस बीच आरोपित अनिल भाग गया।
स्वजन ने बताया कि रामपाल ने रात में घर में ही पट्टी की, इसके बाद सोने चले गए। गुरुवार सुबह छह बजे बिस्तर पर उनका शव मिला। बेटे शिवकुमार ने बताया कि सिर में गहरी चोट लगने से उनकी रामपाल की मौत हुई। संभव है कि ब्रेन हेमरेज हो गया हो।
यह भी पढ़ें- मुंह में 82 ग्राम सोने के कैप्सूल छिपाकर ले जा रहा था रामपुर का युवक, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दबोचा
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि शिवकुमार की तहरीर के आधार पर अनिल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रामपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई या अन्य सिर में अन्य गहरी चोट कारण बनी।
हत्या आरोपित की तलाश में न्यूरिया थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुकीर्ति माधव, एसपी
