फिट इंडिया अभियान में पीलीभीत को प्रदेश में दूसरा स्थान
केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रैंकिग सूची में पीलीभीत को प्रदेश में दूसरा जबकि मंडल में पहला स्थान मिला है। जनपद में यह कार्यक्रम सात से 23 अक्टूबर तक चला।
पीलीभीत,जेएनएन: केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रैंकिग सूची में पीलीभीत को प्रदेश में दूसरा जबकि मंडल में पहला स्थान मिला है। जनपद में यह कार्यक्रम सात से 23 अक्टूबर तक चला। इस दौरान स्वास्थ्य टीमों ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों की रक्त से संबंधित कई जांचें कीं। स्वास्थ्य टीमों ने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की व पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के तहत 7630 लोगों का परीक्षण किया गया था और इसमें 189 लोगों में अलग अलग बीमारी होने की पुष्टि हुई थी। इसमें 185 लोगों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में पहला स्थान हरदोई का जबकि तीसरा स्थान बाराबंकी को मिला है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि पूरे विभाग ने बेहतर काम किया है जिसके कारण हम लोग प्रदेश में दूसरे स्थान पर आए हैं।