पीलीभीत में सिलेंडर से लगी आग, एक बच्ची की मौत, पांच अन्य झुलसे
पीलीभीत के पूरनपुर में सिलेंडर फटने से लगी आग में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत पांच ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पूरनपुर में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग।
एक वर्षीय बच्ची मिस्टी की जलकर दुखद मृत्यु हुई।
दंपती और तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पूरनपुर नगर के मुहल्ला वमनपुरी में अचानक सिलेंडर से आग लगने के कारण एक बच्ची की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। दंपती और उनके तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। बमुश्किल लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा 11 बजे के करीब हुआ। आग से एक वर्ष की मिस्टी पुत्री सागर की मृत्यु हुई है।
सूचना पर बड़ी संख्या में लोग सीएचसी में जुट गए। पुलिस ने भी पहुंचकर जानकारी जुटाई। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत रामलीला कमेटी बैठक में खूनी संघर्ष, तीन की मौत; दो घायल
