पीलीभीत: चचेरे भाई पर भाभी की अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, ब्लैकमेल कर बना रहा था इस काम का दबाव
पीलीभीत में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई पर पत्नी की अश्लील तस्वीरें वायरल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ...और पढ़ें

एआई इमेज
जारगण संवाददाता, पीलीभीत। शहर की कोतवाली सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई पर उसकी पत्नी की अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने और दैहिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दिया है।
आरोपित नीरज उसका चचेरा भाई है और शराबी प्रवृत्ति का है, आरोप है कि करीब तीन साल पहले परिवार की गैर मौजूदगी में शराब के नशे में वह घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन अश्लील हरकतें कर मोबाइल से कई फोटो खींच ली।
विरोध करने पर महिला को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी, तब पारिवारिक मामला मानकर परिवार ने उसे डांटकर माफी मंगवा ली थी।
आरोप है कि अब नीरज उन पुरानी फोटो को गांव के लोगों, रिश्तेदारों और दोस्तों में वायरल कर महिला को बदनाम कर रहा है और फोटो के जरिए जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
इस काम में उसकी पत्नी भी उसका साथ दे रही है। दोनों अपने मोबाइल से फोटो प्रसारित कर ब्लैकमेल कर रहे हैं। 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे जब दंपति ने इसकी शिकायत की तो आरोपित दंपति ने उत्तेजित होकर गाली-गलौज, जान-माल की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई के लिए जांच को शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत में मिलावट का महाविस्फोट: 325 में से 220 फूड सैंपल फेल, 16 को जेल; दिवाली से पहले रहें सावधान!
