विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत: कोतवाली से महज 200 कदम दूर धधकी दुकान, दमकल के पहुंचने तक ताकती रही पुलिस, लाखों की कनफेक्शनरी स्वाहा

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:15 PM (IST)

पीलीभीत में कोतवाली के पास एक कनफेक्शनरी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान ...और पढ़ें

मुहल्ला पंजाबियान में कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व स्थानीय लोग। वीडियो ग्रेब

मुहल्ला पंजाबियान में कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व स्थानीय लोग। वीडियो ग्रेब

HighLights

  1. शार्ट सर्किट से लगी आग से हो सकता था बड़ा हादसा

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कोतवाली के पास स्थित कनफेक्शनरी की एक दुकान में रविवार देर रात तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में खलबली गई, उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल कोतवाली के 200 कदमों की दूरी पर होने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना आसपास की दुकानें भी चपेट में आ जातीं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बारिश का तांडव: बीसलपुर-बिलसंडा में ढहे कई मकान, पेड़ गिरने से यातायात ठप