विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नियम-कानून मत सिखाओ, चालान बंद करो': पीलीभीत में बीजेपी विधायक ने मंच से ही इंस्पेक्टर को लगाई फटकार

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:29 PM (IST)

पीलीभीत के बरखेड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन के दौरान भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने गाजीपुर तिराहा पर अत्यधिक ...और पढ़ें

HighLights

  1. व्यापारी के शिकायत करने पर नाराज हो गए थे बरखेड़ा विधायक

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से वहां के व्यापारियों ने गाजीपुर तिराहा पर अधिक चेकिंग होने की शिकायत की। इससे नाराज विधायक प्रवक्तानंद ने मंच से ही पुलिस इंस्पेक्टर बरखेड़ा सतेंद्र कुमार को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि मुझे नियम और कानून मत सिखाइये, चालान बंद कराइए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक और इंस्पेक्टर समेत कई लोग मंच पर मौजूद थे, जबकि सामने भी काफी लोग थे। एक व्यापारी ने माइक हाथ में लेकर कहा कि हमारी एक समस्या है।

हमारे कई व्यापारियों की दुकानें नवाबगंज जाने वाले मार्ग के गाजीपुर तिराहा पर हैं, वहां पर चेकिंग बहुत हाेती है। इससे लोग वहां पर जाने से डरते हैं, जिससे हम लोगों की दुकानदारी खराब होती है।

इससे नाराज विधायक ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब क्या कारण है? जब आपके क्षेत्र का विधायक ईमानदार है और किसी भी पुलिस वाले एक चाय नहीं पीता है तो कैसे हिम्मत पड़ गई कि वहां (गाजीपुर तिराहा ) पर वाहनों के चालान होते हैं।

विधायक ने कहा कि बंद कराइये चालान, मुझे नियम और कानून मत सिखाइये, जब आपके क्षेत्र का विधायक ईमानदारी से काम कर रहा है तो पुलिस प्रशासन को भी ईमानदारी से काम करना होगा। कोई अनर्गल किसी को परेशान करेगा तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: 6.11 करोड़ के टैक्स बकाये में 700 वाहन स्वामियों पर बड़ा एक्शन, आरसी जारी; तहसीलों से होगी वसूली