ससुराल आया था अनोखेलाल, 3 दिन बाद नहर में मिली लाश; जेब से निकले सल्फास ने खड़े किए सवाल
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र की कनकोर नहर में एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान बरेली निवासी अनोखेलाल प्रजापति के ...और पढ़ें

पीलीभीत में घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस
HighLights
जहानाबाद क्षेत्र के कनकोर नहर में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कनकोर नहर में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दोपहर में मृतक की पहचान बरेली जिले के कुंवरपुर गांव निवासी अनोखेलाल प्रजापति के रूप में हुई है। उसकी जेब से सल्फास पाउडर का पैकेट मिलने से जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे कनकोर नहर में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।
आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान अनोखेलाल प्रजापति पुत्र लालाराम, निवासी कुंवरपुर थाना क्योलड़िया, जिला बरेली के रूप में हुई।
जानकारी करने पर पता चला कि अनोखेलाल रविवार 25 अक्टूबर को उमर्सर गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। वह शराब पीने का आदी था और पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
रविवार शाम वह ससुराल से निकल गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से सल्फास पाउडर का पैकेट मिला।
इससे उसके जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया पटना की सूचना पर टीम को भेजा गया आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- बिना टेंडर पूरा कर दिया 39 लाख का काम! पीलीभीत नगर पालिका की फजीहत के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर पर गिरी गाज
