नामकरण संस्कार में जा रहे परिवार पर टूटा कहर: डंपर और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, बुलडोजर से निकालने पड़े फंसे लोग
पूरनपुर (पीलीभीत) में पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर डंपर और कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ...और पढ़ें
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार सवार महिला साधना पत्नी सनातन, शेफाली पत्नी दुलाल और कार चालक तारक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साधना का बेटा शांतनु, बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशबू को जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया गया है।
-1790583679114.webp)
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक तारक उसमें बुरी तरह फंस गया। बुलडोजर की मदद से कार से चालक को बाहर निकाला गया। मृतक उत्तराखंड के सितारगंज शक्ति फार्म तीन के रहने वाले थे।
सभी लोग तारक की बहन के बच्चे के नामांकन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बालिका खुशबू की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मृतकों की स्वजन सूचना पर पूरनपुर के लिए रवाना हो गए।
