Move to Jagran APP

विद्यालयों में चाचा नेहरू को किया गया याद

जिलेभर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के शप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:30 PM (IST)
विद्यालयों में चाचा नेहरू को किया गया याद

पीलीभीत : जिलेभर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल-कालेजों में चाचा नेहरू पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्हें याद किया गया।

loksabha election banner

प्रधानाचार्य उपासना शर्मा के निर्देशन में अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में संस्कार भारती कला साधिका की ओर दीप बाल मेला लगाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष विमला जायसवाल व एंटी रोमियो जिला प्रमुख परमजीत कौर ने बाल मेला का दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया। स्प्रिंगडेल स्कूल बल्लभनगर में चाचा नेहरू का जन्म दिवस को बाल-दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या चारू धवन, डायरेक्टर आरके धवन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डिवाइन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू के जीवन दर्शन पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। गोस्वामी•ा मॉम्स प्राइड स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक चैरिटेबल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने किया। प्रबंधक निशांत गोस्वामी, प्रधानाध्यापक सोनिया गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

इकरा पब्लिक ग‌र्ल्स इंटर कालेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खां ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। चौधरी निहाल ¨सह महाविद्यालय ऐमी में वार्षिकोत्सव व बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा लोकसभा संयोजक सत्यपाल गंगवार और मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि शहर विधायक संजय ¨सह गंगवार ने बच्चों को मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.