Move to Jagran APP

कबीरगंज को लक्ष्य 15 हजार क्विंटल, धीमी गति से हो रही खरीद

ट्रांस शारदा क्षेत्र में लगे धान क्रय केंद्र की अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:15 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:15 AM (IST)
कबीरगंज को लक्ष्य 15 हजार क्विंटल, धीमी गति से हो रही खरीद

पीलीभीत,जेएनएन : ट्रांस शारदा क्षेत्र में लगे धान क्रय केंद्र की अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ पीलीभीत का धान क्रय केंद्र लगाया गया है। मंगलवार को बाढ़ खंड के एसडीओ डीएन शुक्ल एवं अभियंता पीडी मौर्या ने पहुंचकर क्रय केंद्र की जांच की। केंद्र प्रभारी जसतीर्थ सिंह के साथ किसानों से धान क्रय केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। केंद्र पर किसानों के बैठने की व्यवस्था, पीने के लिए पानी और खरीदे गए धान, स्टाक, कांटे की जांच की। तौली गई धान की बोरी को पुन: तौलवा कर वजन देखा। कबीरगंज धान क्रय केंद्र पर 15 हजार क्विंटल धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित है। अभी तक मात्र 6 सौ क्विंटल ही धान क्रय किया जा सका है। क्रय केंद्र के ठेकेदार की लचर व्यवस्था एवं उदासीनता के चलते खरीदे गए धान के 1039 कट्टे खुले आसमान के नीचे पड़े हैं, जिनका अभी तक उठान नहीं कराया गया है। जिन किसानों ने धान बिक्री किया है उनको अभी तक भुगतान प्राप्त नहीं हो सका है। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी किसान को वापस न किया जाए। अगर उसका पूर्व में रजिस्ट्रेशन नहीं है तो मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर धान क्रय किया जाए। नमी बताकर धान वापस करने की शिकायत मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रामपत, मुख्त्यार कौर, बलतेज सिंह, करमजीत सिंह किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.