पीएसी जवानों ने बचाई दो लोगों की जान
बरेली हाईवे पर मैजिक और बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे पीएसी के जवानों ने घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पीलीभीत : बरेली हाईवे पर मैजिक और बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे पीएसी के जवानों ने घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार की दोपहर ललौरीखेड़ा चौकी के पास मैजिक और बाइक सवार युवक की भिड़ंत हो गई। मैजिक चालक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे पीएसी के जवानों ने रोड पर भीड़ एकत्र देखकर गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए पीएसी प्लाटून कमांडर धीरेंद्र सिंह, एचसीपी जितेंद्र तिवारी, शशांक सिंह, गौरव कुमार गौतम,सुमित कुमार और योगेश ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।