Move to Jagran APP

भाजपा ने जवानों, किसानों, महिलाओं को किया सम्मानित

पीलीभीतजेएनएन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा की ओर से 71 जवानों किसानों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। भाजयुमो की ओर से 71 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने वृद्ध महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 10:33 PM (IST)
भाजपा ने जवानों, किसानों, महिलाओं को किया सम्मानित

पीलीभीत,जेएनएन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा की ओर से 71 जवानों, किसानों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। भाजयुमो की ओर से 71 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने वृद्ध महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

loksabha election banner

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर सभी पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। सभी ने संकल्प लिया कि 2022 में जनपद से चारों विधानसभा जीत कर मोदी और योगी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। महिला मोर्चा की मातृ शक्तियों ने कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित किया। किसान मोर्चा ने 71 जवानों और किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया। युवा मोर्चा ने 71 युवाओं का रक्तदान कराकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्ध लोगों को फल एवं बिस्कुट वितरण किया। अनुसूचित मोर्चा ने गरीब बस्तियों में जाकर गरीब बच्चों में फल वितरण किए। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने ग्राम बरहा स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध महिलाओं के बीच जाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें खिलाया। प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। शहर में जन जागरूक समूह की ओर से 71 स्ट्रीट फूड वेंडरों को कूड़ेदान वितरित करके उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में अनिल मैनी, डा. आदित्य पांडेय, लक्ष्मीकांत शर्मा, शशि मैनी आदि शामिल रहे।

समाधान विकास समिति विपनेट क्लब के तत्वाधान में गूगल मीट पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में अनीता तिवारी, डा. प्रणीता सिन्हा, अनीता विश्वकर्मा, अमित शर्मा, अनिल मैनी, मीना गंगवार, रजनी राठौर, विभा मिश्रा, प्रखर, आराधना, अनीता गोयल, ममता गंगवार, ओम प्रकाश वर्मा ने प्रतिभागियों को जानकारी दी।

पूरनपुर : विकास खंड पर ब्लाक प्रमुख के कार्यालय पर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रैयाकलां में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांव माती और रसूलापुर में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर टीकाकरण कराया। मिष्ठान, मास्क वितरित किया। पौधारोपण किया गया। अचलेंद्र मिश्र, प्रधान अलाउद्दीन, विनीत प्रजापति, अचलमोहन पांडेय, बलवीर सिंह, प्रधान मुंशीलाल राठौर, प्रधान पप्पू पांडेय, प्रधान शिवकुमार, राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बीसलपुर : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मुहल्ला बख्तावर लाल स्थित योगी युवा वाहिनी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। चित्र पर बारी-बारी से तिलक किया। मंडल अध्यक्ष डा. मुकेश कुमार व मंडल प्रभारी ऋषभ पांडेय ने प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश सक्सेना, राजकमल, दीप कमल , शिशु विहार विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना मौजूद रहे। नगर के मुहल्ला दुबे स्थित बरातघर में भाजपा नेता मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शिवेंद्र नाथ शुक्ला, आकाश गुप्ता, हरी राम कृष्ण गुप्ता,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। अध्यक्षता भाजपा नेता डा. रत्नेश गंगवार ने की। डा. राजेश गंगवार, कालीचरण गंगवार, आलोक शुक्ल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कलीनगर : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेता अशोक राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश हर क्षेत्र में आत्म निर्भर हो रहा है। हृदेश त्रिगुणायत, अरविद राठौर,प्रवेश भारती आदि भाजपाई मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.