मुंह में कपड़ा ठूसकर वृद्ध को मार डाला
बिलसंडा़(पीलीभीत): थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निभीराम में शुक्रवार की रात चार लोगों ने घर
बिलसंडा़(पीलीभीत): थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निभीराम में शुक्रवार की रात चार लोगों ने घर में घुसकर वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूसकर हत्या कर दी।
ग्राम खजुरिया निभिराम निवासी वीरपाल ने कहा है कि पिता ज्वाला प्रसाद (70) शुक्रवार की रात को भोजन करने के बाद घर में सो गए थे। रात्रि लगभग 12 बजे के आसपास चार लोग दीवार फांदकर घर में घुस आए। पिता को चारपाई पर ही दबोच लिया। उन लोगों ने मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दम घुटने से मौत हो गई। हमलावर जब पिता की हत्या कर रहे थे उस समय उनके स्वर्गीय भाई धर्मपाल की पत्नी सुनीता देवी जाग रही थीं। आहट होने पर वह अपने कमरे से बाहर निकली और उन्होंने आवाज लगाई तभी चारों हमलावर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के सभी लोग जाग गए। उन्होंने पड़ोसियों को जगाया। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक मौके पर पहुंच गए। मृतक के घरवालों से घटना के संबंध में पूछतांछ की। थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि फरार हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।