Move to Jagran APP

देर रात आए फरमान से उड़ी विभागीय अफसरों की नींद

By Edited By: Sat, 23 Nov 2013 09:36 PM (IST)
देर रात आए फरमान से उड़ी विभागीय अफसरों की नींद

पीलीभीत : पल्स पोलियो कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ जाने से राहत की सांस लेने वाले विभागीय अधिकारियों की नींद नए फरमान से उड़ गई। सूबे से जो फरमान आया उसमें आज से ही कार्यक्रम शुरु होने का आदेश है। इसे सुनते ही पूरा महकमा तैयारियों में जुट गया है।

राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो का चरण 24 से होना प्रस्तावित था परन्तु हड़ताल के चलते इसे आगे बढ़ाते हुए आगामी माह की आठ तारीख से करने का आदेश आया था। तैयारियों में जुटे विभाग ने आदेश आते ही कार्य जस का तस रोक दिया था। इससे कुछ लोगों में खुशी भी थी। शुक्रवार की देर रात फिर आदेश आया कि अब 24 से ही अभियान चलेगा तो सब अधिकारियों की नींद उड़ गई। बारह घंटे में ही दो आदेशों को लेकर लोग परेशान रहे। जानकारी जुटाने के साथ तैयारियों में भी जुटे रहे। एमओआईसी डा. मुहम्मद असलम ने बताया कि आदेश आया है पोलियो कार्यक्रम आज है। सभी सुपरवाइजरों एवं वैक्सीनेटरों को सूचना कर दी गई है और वैक्सीन मंगवाई गई है।

उधर कार्यक्रम को लेकर यूनीसेफ की बीएमसी इमराना ने नगर के सरकारी स्कूलों के छात्रों की रैली निकाली और लोगों को जागरुक किया।

रमनगरा: पुरैना ता.महाराजपुर स्कूल से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें प्रधानाध्यापक लईकुद्दीन, शिक्षामित्र लक्ष्मी मंडल, विनोद, रविन्द्र, जगबन्धु बनर्जी, जयप्रकाश, सागर डाली आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर