अधिकारियों ने शारदा नदी का लिया जायजा
बाढ़ खंड के अधिकारियों ने ट्रांस शारदा क्षेत्र में पहुंचकर गांव राणाप्रतापनगर और नहरोसा में शारदा नदी का जायजा लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 10:31 PM (IST)
पीलीभीत,जेएनएन : बाढ़ खंड के अधिकारियों ने ट्रांस शारदा क्षेत्र में पहुंचकर गांव राणाप्रतापनगर और नहरोसा में शारदा नदी का जायजा लिया।
बाढ़ खंड पीलीभीत के एसडीओ दीवान सिंह खोलिया, जेई आरके बरनवाल, राममोहन चौबे राणाप्रतापनगर में शारदा नदी के किनारे पहुंचे। कटर, झाड़ियों और डौला नूमा बांध का निरीक्षण किया। शारदा के जलस्तर के अलावा निचले भागों को देखते हुए पूर्व में कराए गए बचाव कार्य पर संतुष्टि व्यक्त की। एसडीओ ने बताया कि कटर निर्माण की मौके पर देखरेख की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें