चीनी मिल के कांटों पर मिली 65 किलो घटतौली
किसानों की शिकायत पर विधायक ने एसडीएम तहसीलदार बांट माप निरीक्षक के साथ चीनी मिल का निरीक्षण किया। दो कांटों पर 65 किलो का अंतर पाया गया। चीनी मिल पर 32 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया।
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : किसानों की शिकायत पर विधायक ने एसडीएम, तहसीलदार, बांट माप निरीक्षक के साथ चीनी मिल का निरीक्षण किया। दो कांटों पर 65 किलो का अंतर पाया गया। चीनी मिल पर 32 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया।
सहकारी चीनी मिल से जुड़े किसान काफी समय से घटतौली को लेकर शिकायत कर रहे थे। विधायक बाबूराम पासवान ने उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा, तहसीलदार विवेक मिश्र, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, कोतवाल अजब सिंह और बांट माप निरीक्षक वीके जिज्ञासु के साथ निरीक्षण किया। ट्राली वाले कांटों पर एक गाड़ी और बांटों को रखा गया तो उसमें 50 किलो का अंतर पाया गया। इसके बाद दूसरे कांटे पर भी 15 किलो का अंतर मिला। दोनों कांटों को लॉक कर दिया गया। बांट माप निरीक्षक ने बताया कि दोनों कांटों में मिले अंतर को बरेली के उच्चाधिकारियों को बताया गया है। अंतर मिलने पर जुर्माना डाला जा रहा है। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय, सचिव टीएन त्रिपाठी, भाजपा नेता कौशल किशोर वाजपेयी व किसान स्वराज सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।