सब सिक्खन को हुक्म है गुरु मानियो ग्रंथ..
श्री गुरु गो¨वद ¨सह जी के प्रकाश पर्व पर गोमती गुरुद्वारा धन्ना साहिब से भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई।
पीलीभीत : श्री गुरु गो¨वद ¨सह जी के प्रकाश पर्व पर गोमती गुरुद्वारा धन्ना साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें संगत के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत हुआ। जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
पीलीभीत रोड स्थित धन्ना साहिब गुरुद्वारा से निकले गए नगर कीर्तन में सबसे आगे गतका पार्टी के लोग अपने हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। इसके पीछे अकाल अकादमी गोमती के बच्चे थे। सड़क पर सेवादार झाड़ू लगा रहे थे और पुष्प बरसा कर रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे चल रहे थे। इसके बाद गुरु महाराज की भव्य पालकी सजी थी जिसके पीछे बड़ी संख्या में संगत के लोग वाहे गुरु का नाम लेते हुए चल रहे थे। इसके पीछे रागी जत्था गुरुवाणी का बखान कर रहे थे। गुरुद्वारे से चलने के बाद नगरकीर्तन का छीना पैलेस, सोनू ढाबा, घुंघचाई चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा की। यह नगर कीर्तन आसाम रोड स्थित ¨सह सभा गुरुद्वारा में आकर समाप्त हुआ। इसमें प्रमुख रूप से धन्ना साहिब गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार दलवीर ¨सह वीर जी, पीलीभीत से चंदन ¨सह जी, बहन इंद्रजीत कौर खालसा, गुरुद्वारा ¨सह सभा के अध्यक्ष बलजीत ¨सह खैरा, जागीर ¨सह रंधावा, जगजीवन ¨सह, मास्टर गुरदयाल ¨सह सहित सैकड़ों की संख्या में संगत मौजूद रही।