Move to Jagran APP

किशोर टीकाकरण में जिले को प्रदेश में पहला स्थान

पीलीभीतजेएनएन प्रदेश स्तर पर किशोर टीकाकरण में जनपद अव्वल स्थान पर पहुंच गया है। जनपद ने लखनऊ वाराणसी गोरखपुर जैसे कई जिलों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने मेहनत के साथ कार्य करते हुए 78177 बच्चों (15-17 वर्ष आयुवर्ग) का टीकाकरण पूर्ण कर लिया है। जनपद को 142447 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 10:25 PM (IST)
किशोर टीकाकरण में जिले को प्रदेश में पहला स्थान
किशोर टीकाकरण में जिले को प्रदेश में पहला स्थान

पीलीभीत,जेएनएन: प्रदेश स्तर पर किशोर टीकाकरण में जनपद अव्वल स्थान पर पहुंच गया है। जनपद ने लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर जैसे कई जिलों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने मेहनत के साथ कार्य करते हुए 78,177 बच्चों (15-17 वर्ष आयुवर्ग) का टीकाकरण पूर्ण कर लिया है। जनपद को 1,42,447 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।

loksabha election banner

जनपद की रैंकिग मंडल के अन्य जनपदों से काफी आगे है। प्रदेश की रैंकिग सूची में शाहजहांपुर 19वें, बरेली 38वें व बदायूं 47वें स्थान पर है। प्रदेश सूची में गोंडा (53.89 फीसद) दूसरे, वाराणसी (51.36 फीसद) तीसरे, बस्ती (47.82 फीसद) चौथे व बलिया (47.39 फीसद) पांचवें स्थान पर काबिज है।

जिला प्रशासन ने नगर मुख्यालयों पर सभासदों व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कराया। नगरों में बृहद टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित किये गए। इसके अलावा इंटर कालेजों में टीकाकरण बूथ लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का टीकाकरण करने पर फोकस किया गया। अभिभावकों व स्वयं बच्चों ने कोविड-19 टीकाकरण में तत्परता दिखाई। समेकित प्रयासों से जनपद ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। लक्ष्य के सापेक्ष मिला प्रथम स्थान

जनपद का अनुमानित लक्ष्य अन्य कई जनपदों की अपेक्षा काफी कम है। लिहाजा लक्ष्य के सापेक्ष कवरेज टीकाकरण में जनपद पहले स्थान पर है। हालांकि संख्यात्मक ²ष्टिकोण से जनपद से आगे चल रहे अन्य कई जिलों ने अधिक टीकाकरण किया है। कितु उनका लक्ष्य अधिक होने के कारण कवरेज प्रतिशत कम है। प्रथम डोज का आंकड़ा 102 फीसद पार

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रथम डोज लगाने के मामले में जनपद पांचवें स्थान पर बना हुआ है। जनपद में अब तक 1447824 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। यह आंकड़ा लक्ष्य के सापेक्ष 102.47 फीसद है। नौ लाख से अधिक लगीं दूसरी डोज

दूसरी डोज लगाने को लेकर सक्रियता दिखाई जा रही है। जनपद में अब तक 923768 लोगों को दूसरी डोज से प्रतिरक्षित किया जा चुका है। 65.38 फीसद के साथ प्रदेश में जनपद की छठी रैंकिग है। ड्यू व ओवर ड्यू लिस्ट के अनुसार लोगों को लक्षित कर दूसरी डोज लगाने पर फोकस किया जा रहा है। दूसरी डोज पूरी होने में लगेगा समय

कोविशील्ड वैक्सीन में पहली डोज व दूसरी डोज की समयसीमा अधिक होने के कारण दूसरी डोज का आंकड़ा पूर्ण होने में समय लग सकता है। कोविशील्ड की पहली डोज लगने के 84 दिन बाद ही दूसरी डोज लगाई जा सकती है। जनपद में प्रथम डोज टीकाकरण की गति को रफ्तार पिछले दो माह में ही देखने को मिली है। वर्जन-

फोटो: 15 पीआइएलपी 18

किशोर वर्ग (15-17 वर्ष) कोविड-19 टीकाकरण में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। यह रैंकिग प्रोत्साहित करेगी। हम लोग शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण जरूर कराएं। किशोर वर्ग प्रथम डोज, वयस्क दूसरी डोज व बूस्टर डोज के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

- पुलकित खरे, जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.