विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News : फीस वापस न करने वाले स्‍कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, प्रशासन उठा रहा यह कदम

By Devendrda DevaEdited By: Mohammed Ammar
Published: Fri, 28 Apr 2023 03:45 PM (IST)

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश कुमार चौधरी ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद सभी विद्यालयों को आदेश का ...और पढ़ें

UP News : फीस वापस न करने वाले स्‍कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, प्रशासन उठा रहा यह कदम
UP News : फीस वापस न करने वाले स्‍कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, प्रशासन उठा रहा यह कदम

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : उच्चतम न्यायालय व शासन के आदेशों के बावजूद कोरोना काल में बढ़ाई गई फीस अभिभावकों को वापस न करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

शासन का आदेश आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी विद्यालय संचालकों को पत्र भेजकर फीस समायोजित करने अथवा वापस करने के आदेश दिए गए थे। पत्र को लेकर कई विद्यालय संचालकों ने गंभीरता नहीं दिखाई। शासन के आदेशों का मजाक बनाते हुए बढ़ाई गई फीस अभिभावकों को वापस नहीं दी गई। जिला प्रशासन की ओर से भी इस बाबत कोई सख्ती नहीं हुई, न ही कोई समीक्षा व जांच कराई गई।

दैनिक जागरण के अभियान का असर जनपद गौतमबुद्ध नगर में देखने को मिला जहां जिलाधिकारी ने आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। हरकत में आए आला अधिकारियों ने जनपद में भी शासन के आदेश की सुध ली।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश कुमार चौधरी ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद सभी विद्यालयों को आदेश का अनुपालन करने के बाबत पत्र भेजा गया था। अभी तक किसी विद्यालय में पत्र के उत्तर में फीस वापस करने या न करने की स्थिति से अवगत नहीं कराया है। इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए सभी विद्यालयों से जवाब तलब किया जा रहा है। आवश्यक होने पर समीक्षा बैठक व जांच भी कराई जाएगी।