नहीं रुक पा रहा ओवरलोड वाहनों का संचालन
ओवर लोड वाहनों का संचालन रोकने को पुलिस महकमा चुप्पी साधे है। ओवरलोड वाहनों के कारण आएदिन लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।
बीसलपुर (पीलीभीत): ओवर लोड वाहनों का संचालन रोकने को पुलिस महकमा चुप्पी साधे है। ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से मार्गों पर दौड़ रहे हैं। दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं।
मालूम हो कि क्षेत्र के मार्गों पर ओवरलोड वाहनों का संचालन लंबे समय से हो रहा है। चीनी मिलों के नए पेराई सत्र का शुभारम्भ होने के बाद सबसे अधिक ओवरलोड वाहन गन्ना से भरे चल रहे ट्रालों, ट्रैक्टर ट्राली व ट्रकों में ओवर लोड गन्ना भरकर चीनी मिलों को जा रहा है। जिससे बीसलपुर-पीलीभीत, बीसलपुर बरेली, बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग समेत कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मुसीबत उस समय और बढ़ जाती है जब ओवर लोड वाहनों के कारण मार्गों पर जाम लगा जाता है। जाम लगने की वजह से बच्चों महिलाओं व छात्राओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है। आधा दर्जन से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं इसके बावजूद पुलिस महकमा इस ओर से अंजान बना है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल शर्मा का कहना है कि ओवरलोड वाहनों का संचालन रोकने को पुलिस सक्रिय है।