Move to Jagran APP

भाजपा शासन में कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त: फूलबाबू

पीलीभीत: पूर्वमंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने कहा है कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश क

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 01:53 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 01:53 AM (IST)
भाजपा शासन में कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त: फूलबाबू

पीलीभीत: पूर्वमंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने कहा है कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती जा रही है। गरीब तबके के लोगों को दो वक्त की रोटी सुकून से नसीब नहीं हो पा रही है।

loksabha election banner

पूर्वमंत्री पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ कमेटी गठन अभियान के तहत ग्राम खनंका व ग्राम भदारा में सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश में बसपा सत्ता से दूर हुई है कानून व्यवस्था का हाल काफी खराब हो गया है। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले भारतीय जनता पार्टी की हुकूमत में गरीब तबके के लोग काफी परेशान हैं। उनके हित में चलाई जा रही लाभकारी योजनाएं मात्र कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। हत्या बलात्कार जैसी संगीन घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। महिलाएं घरों से निकलने के बाद अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर कोआर्डिनेटर मुन्नालाल कश्यप, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मुरारीलाल सागर, रमेश शुक्ला, अलीशेर खां, मुहम्मद साबिर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले भारतीय जनता पार्टी की हुकूमत में गरीब तबके के लोग काफी परेशान हैं। उनके हित में चलाई जा रही लाभकारी योजनाएं मात्र कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। हत्या बलात्कार जैसी संगीन घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। महिलाएं घरों से निकलने के बाद अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.